फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफआई ने किया एफडीआई का विरोध

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। एसएफआई के दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन का शनिवार से शुभारंभ हुआ। सम्मेलन की शुरुआत संगठन के जिला अध्यक्ष नीरज परमार ने की। इसमें संगठन के राज्य सचिव विक्रम सिंह बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। इस दौरान भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी दी गई। सम्मेलन का उद्घाटन एसएफआई के राज्य सहसचिव विवेक राणा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे देश में शिक्षा पर तीखे हमले हो रहे हैं। शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। भारत सरकार देश के अंदर एफडीआई को लाने की पैरवी कर रही है, जो बिलकुल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि एफडीआई आम आदमी के पक्ष में नहीं है। राणा ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में 22 से ज्यादा निजी विवि खोले गए हैं। दूसरी तरफ 800 से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद किया गया है। इससे साफ जाहिर है कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अपने हाथ पीछे खींच रही है। कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। प्रदेश विवि में सीओई ब्रांच को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है। एसएफआई इसका विरोध करती है और भविष्य में जिला स्तर पर आंदोलन शुरू किए जाएंगे। सम्मेलन में संगठन के जिला सचिव ने साल भर की गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। संगठन के साहिल बग्गा ने शिक्षा के निजीकरण व व्यापारीकरण के विरोध पर प्रस्ताव रखा, जिसे सम्मेलन में पास कर दिया गया। सम्मेलन में प्रदेश किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य सतपाल, सीटू के जिला सचिव अशोक कटोच, रवि चौधरी व सजय चौधरी ने भी संबोधित किया।


आरोपी 12 तक रिमांड पर
कांगड़ा। दूरसंचार कंपनी में नौकरी का झांसा देकर पैसे एेंठने के आरोप में पकडे़ गए आरोपी को 12 नवंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने आरोपी यशवीर को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे रिमांड पर भेजा गया। एसएचओ महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें