फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के बेडे़ में आईं नई नवेली बसें

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेडे़ में करीब दो दर्जन नई बसें शामिल हो गई हैं। एचआरटीसी धर्मशाला डिवीजन धर्मशाला को मिली 24 नई बसों का डिवीजन के तहत आने वाले सभी पांच बस डिपुओं में बंटवारा हो गया है।
विज्ञापन

इसमें बैजनाथ बस डिपो को छह, पालमपुर को सात, धर्मशाला को तीन, चंबा को पांच तथा पठानकोट बस डिपो को तीन बसें मिली हैं। नई बसों के मिलने से कुछ हद तक इन बस डिपुओं में बसों की किल्लत दूर हो गई है। वहीं इससे पहले बस चालकों की भरती के तहत 217 में से डिवीजन को धर्मशाला डिवीजन को 34 बस चालक भी मिले हैं। नई बसों तथा बस चालकों के मिलने से धर्मशाला डिवीजन के तहत आने वाले सभी पांच बस डिपुओं में विकास को नए पंख लगेंगे। उधर, एचआरटीसी धर्मशाला के डिवीजनल मैनेजर विजय ठाकुर ने कहा कि डिवीजन में 34 बस चालकों के साथ 24 नई बसें मिली हैं। उन्होंने कहा कि इससे बंद बस रूटों को बहाल करने में भी आसानी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें