फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जमीन पर बना लीं दुकानें

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। पंचायत बदाहूं के गांव में एक व्यक्ति ने दूसरे की जमीन पर धोखाधड़ी कर दुकानें बना लीं। पुलिस ने आरोपी को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चूला गांव के धर्म सिंह पर आरोप है कि उसने धोखाधड़ी कर गांव के रवि कुमार की जमीन पर पालमपुर-सुजानपुर सड़क पर साल 2000 में तीन-चार दुकानें डाल ली थीं। इसकी रवि कुमार को भनक तक नहीं लगी। उस समय रवि दिल्ली में नौकरी करता था। जब वह घर वापस आया तो उसने अपनी जमीन पर बनी दुकानों को लेकर धर्म सिंह से पूछा कि उसने उनकी जमीन पर दुकानें कैसे बना लीं। लेकिन धर्म सिंह ने जमीन उसकी होने का हवाला दिया। इस बीच रवि कुमार के पिता शिवराम का देहांत हो गया और उसके बाद 2005 में उसके भाई की एक दुर्घटना में मौत हो गई। रवि ने कई शिकायतें कीं लेकिन कुछ नहीं हुआ। उसके बाद उसने 29 जनवरी 2012 को थुरल पुलिस में धर्म सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने जमीन के तथ्य जुटाए और धर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उधर, चौकी प्रभारी श्याल लाल कौंडल ने कहा कि रवि कुमार ने उनके पास जो शिकायत दर्ज करवाई थी। उस पर पुलिस ने सारे तथ्य जुटा लिए हैं। उनके सामने आए सुबूतों को लेकर पुलिस ने धर्म सिंह को धारा 447, 420, 468 व 471 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस धर्म सिंह को बुधवार को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें