फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में दो हादसे, तीन युवकों की मौत

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। जिले में दो दर्दनाक हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर
विज्ञापन

जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक समेला रेलवे सुरंग में गुजरते वक्त एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना ट्रेन के गार्ड ने रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांवाें से मृतक की शिनाख्त करवाने की कोशिश कि लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस संदर्भ में रेलवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे रेलवे पुलिस कर्मी विक्रांत ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष के करीब है। उन्हाेंने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

उधर, एक अन्य सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। यह हादसा गगल के साथ लगते सनौरा के पास हुआ। मिली सूचना के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो युवक यहां खड़े ट्रक से भिड़ गए। दुर्घटना में अशोक कुमार (33) निवासी ओडर व बलबीर (40) निवासी नागनपट बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कांगड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें