फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी पर चला दी जेसीबी

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला की समीपवर्ती ग्राम पंचायत खनियारा में एक व्यक्ति ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन को नेस्तनाबूद करवा दिया। व्यक्ति पर जेसीबी से आंगनबाड़ी केंद्र भवन को गिराने का आरोप लगा है। हालांकि स्थानीय पंचायत ने इस पर विरोध भी किया। लेकिन व्यक्ति ने पंचायत की एक न सुनी और देखते ही देखते आंगनबाड़ी भवन को गिरा दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत कर दी है।
विज्ञापन

यह व्यक्ति यहां पर एक व्यापारिक प्रतिष्ठान का निर्माण करवा रहा है। पंचायत के उपप्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि पंचायत ने राजस्व विभाग से सभी औपचारिकताएं पूरी करवाकर यहां आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन का निर्माण करवाया था। जहां पंचायत के नौनिहाल शिक्षा ग्रहण करते हैं। लेकिन एक व्यक्ति ने आंगनबाड़ी केंद्र के समीप जमीन खरीदने के बाद भवन को गिरा दिया। व्यक्ति ने चहारदीवारी लगाकर शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर जेसीबी चला दी। उन्होंने जिला प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, एसएचओ धर्मशाला रमेश राणा ने बताया कि पंचायत ने आंगनबाड़ी भवन को गिराने के संदर्भ में शिकायत दी है। जांच कर जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कड़ी कार्रवाई होगी : चौधरी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन को गिराना संगीन मामला है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें