फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे जाम से मुसाफिर परेशान

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। परौर में राधा स्वामी सत्संग को लेकर शनिवार को मलां से फरेढ़ तक सुबह आठ बजे से ही जाम लग गया। करीब साढ़े दस बजे तक लगे इस जाम से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ी। यहां तक कि जाम की खबर सुनकर कई बस चालकों ने पालमपुर तथा मलां से वाया नगरी रुख कर लिया। वहीं स्कूली बच्चों की गाड़ियों के बीच जाम में फंसने से कई बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस तथा सत्संग सेवादारों ने यातायात को दुरुस्त बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए थे। लेकिन अनुमान से अधिक संगत के आने से बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए। इस जाम में कई वीआईपी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी आए। सबसे अधिक समस्या सुबह ड्यूटी पर जाने वाले कर्मियों को उठानी पड़ी, जो समय पर कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पाए। पहले ही दिन लगे इस जाम से जहां लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं सेवादारों तथा पुलिस को भी जाम से निपटने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में नगरोटा की ओर से आने वाले वाहनों को दरंग तथा पालमपुर से आने वाले वाहनों को नाल्टीपुल के पास रोक बारी बारी से एक तरफ के वाहनों को जाम से निकालना पड़ा। डीएसपी पालमपुर संजीव चौहान ने बताया कि सुबह सुबह संगत के वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी थी, जिसे समय रहते काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें