फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली ने सराहा कोर्ट का निर्णय

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पूर्व मंत्री व नगरोटा के विधायक जीएस बाली ने अदालत की ओर से एक कंपनी पर लगाए गए सौ करोड़ के जुर्माने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से साफ हो चुका है कि ऐसी कंपनियां कितने गलत काम कर रही हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता में जीएस बाली ने न्यायालय से अन्य प्रोजेक्टों की भी जांच करवाने की मांग की है, जिससे सरकार को गलत आंकड़े देने वालों का भंडाफोड़ हो सके। बाली ने कहा कि जुर्माना लगाने से जाहिर है कि ऐसी कंपनी ने प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का शोषण कर सिर्फ अपना लाभ देखा और हिमाचल के हकों को दबाए रखा है। इससे सरकार का निकम्मापन साफ झलक रहा है। बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार का व्यापारीकरण हो चुका है। आमजन को सुविधाएं देने के बजाए प्रदेश सरकार धनाड्यों को राहत प्रदान कर रही है। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जसवाल, कांग्रेस नेता अजय वर्मा, चरित चौधरी भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें