फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरागोपीपुर में दुकान राख, लाखों की क्षति

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहण में स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान में सोमवार तड़के आग लग गई। आगजनी से दुकान में रखा सारा सामान खाक हो गया। इससे करीब ढाई लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सतीश कुमार निवासी नंगल (बीहण) स्थानीय बाजार में कन्फेक्शनरी की दुकान करते हैं। रविवार रात करीब सात बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। सोमवार सुबह छह बजे गांव के ही दो युवकों ने देखा कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत सतीश को दी। लोगों की सहायता से दुकान का शटर तोड़ा गया तथा आग बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, दुकान के अंदर रखा सारा सामान राख हो चुका था। आगजनी से फ्रिज, किताबें, गिफ्ट, आरडी की 12 पास बुकें आदि सामान जल चुका है। आग लगने से करीब ढाई लाख का नुकसान होने की संभावना है। आग लगने का आरंभिक कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। डीएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें