फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाड़ी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 32 भेडों की मौत, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा)। हरिपुर थाना के सलाड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने भरमौर निवासी राम दास की 32 भेड़-बकरियों को कुचल दिया है। हादसे में 32 भेड़- बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक जसूर से रानीताल की तरफ टाइल लेकर जा रहा था। इस दौरान ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन

हादसे से पहले ट्रक चालक ने पहले एक ट्रैवलर गाड़ी को भी टक्कर मारी और उसके बाद भेड़ों को रौंदता हुआ चला गया। हादसे के 400 मीटर दूर चालक ने ट्रक को साइड में लगा दिया। भेड़ मालिक राम दास ने बताया कि 32 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई है और 20 के करीब भेड़ें घायल हैं। हादसे के बाद सड़क पूरी तरह से खून से लथपथ हो गई है। फौरी तौर पर हादसे के बाद लंज पुलिस चौकी की टीम हेड कांस्टेवल सुरजीत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। वहीं, हरिपुर थाना की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं लंज पशु अस्पताल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर घायल भेड़ों को प्राथमिक उपचार दिया। थाना प्रभारी हरिपुर सुशील कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर भेज दी थी और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें