फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपकंपाती ठंड में दे रहे दुर्गम घाटी के बच्चे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्थान (कांगड़ा)। मार्च माह में हो रही बर्फबारी के कारण जिला कांगड़ा की दुर्गम घाटी मुल्थान के बच्चों को वार्षिक परीक्षाओं में परेशानी हो रही है। पेपर से पहले बच्चों की हाड़ कंपा देने वाली ठंड परीक्षा ले रही है। वीरवार को जमा दो की अर्थशास्त्र की परीक्षा बर्फबारी के बीच देनी पड़ी।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के लिए मुल्थान, कोठी कोढ़ और लोहारड़ी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। घाटी में वीरवार को दिनभर रुक-रुक कर जहां बारिश होती रही। वहीं बर्फ के फाहे भी बीच-बीच में गिरते रहे। बर्फबारी के कारण मुल्थान-लोहारड़ी, मुल्थान-कोठी कोढ़ और बरोट-मियोट सड़कों में बसों की आवाजाही बंद रही। इससे लोगों को प्राइवेट वाहनों में आवाजाही करनी पड़ी।
क्षेत्र के चमेल सिंह, राम सिंह, सीताराम, जगदीश, भजन सिंह और मंगतराम का कहना है कि मार्च माह में कई सालों बाद बर्फबारी हो रही है। इससे घाटी में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। घाटी के बुजुर्गों संत राम, शेर सिंह और प्रीतम ने बताया कि दशकों पहले मार्च के अंत तक भारी बर्फ पड़ती थी। लेकिन, बीच में मार्च माह में बर्फ पड़ना बंद हो गई थी। इस बार मार्च में बर्फबारी ने पुरानी यादें दिला दी हैं। किसानों ने कहा कि आजकल आलू के खेत किसान बनाने लग जाते थे। लेकिन, इस बार बर्फबारी के कारण खेत बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। वीरवार को मुल्थान तहसील के राजगुंधा, कोली रोलिंग, कोठीकोढ़, भुजलिंग, पोलिंग, ज्धार, रोलिंग में दो सेंटी मीटर से 6 सेंटी मीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें