फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ही नहीं सीमा पर भी लड़ सकते हैं अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ही नहीं, सीमा पर भी लड़ सकते हैं अधिवक्ता
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन ने भरी हुंकार
कोर्ट परिसर से लेकर कचहरी अड्डा तक निकाली रोष रैली
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। न्यायालय में लोगों को न्याय दिलाने के लिए केस लड़ने वाले अधिवक्ता जरूरत पड़ी तो सीमाओं पर बंदूक भी थामेंगे। वहीं देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के परिवारों और अन्य सैनिकों को कानूनी कार्रवाई के समय हरसंभव सहायता जिला बार एसोसिएशन कांगड़ा करेगी। यह बात कोर्ट परिसर धर्मशाला से लेकर कचहरी अड्डा तक निकाली गई रोष रैली के दौरान जिला बार एसोसिएशन सदस्यों ने कही।
14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में निकाली गई इस रोष रैली में अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान को जहां काले झंडे दिखाए, वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ आतंकी हमले की निंदा की। जिला बार एसोसिएशन कांगड़ा के प्रेस सचिव विश्व चक्षु ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करती है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि अब खून का बदला खून से ही होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अधिवक्ता बॉर्डर पर भी डट सकते हैं। वहीं इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने शहीदों के श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें