फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में बही किसानों की भूमि, फसलें हुई तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर विकास खंड की पंचायत खन्नी झिकली, खन्नी उपरली तथा थोहडा में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इसमें किसानों की भूमि, फसलें और रास्तों को भारी नुकसान हुआ है सोमवार सुबह करीब तीन बजे खरोड़ गांव में अचानक बादल फटने से खन्नी उपरली और खन्नी झिकली पंचातों में पानी का भारी सैलाब आया, जिसने संपर्क मार्गों के साथ-साथ फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। वहीं थोहडा पंचायत के गलोड़-थोहडा-जब्बर खड्ड नाला में पानी का भारी सैलाब आने के कारण पानी साथ लगती जमीनों में जा पहुंचा। इसके अलावा खरोड़ गांव के दो गुज्जर परिवारों की तीन गउएं लापता हैं, जबकि एक गंभीर रूप से चोटिल हुई बताई जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा नागाबाड़ी-बदूही-गलोड़ वाया रते घर खरोड़ मार्ग भूमि कटाव के चलते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। गांव में बिजली-पानी ठप है। वहीं मलाहडी की हरिजन बस्ती के संपर्क मार्ग को भी नुकसान हुआ है। शहीद संतोख सिंह मार्ग पर बनी पुली भी ध्वस्त हो गई है। किसानों की उपजाऊ भूमि फसल और सब्जियों के साथ सैलाब की भेंट चढ़ गई है। प्रभावित किसानों यूसुफ दीन, शुक्र दीन, रमेश राणा, मान सिंह, विचित्र सिंह, रण सिंह, चमन, रोशन लाल,संतोख शर्मा, सेवा सिंह आदि ने बताया कि बारिश के कारण गलोड़ नाला में जबरदस्त बाढ़ आई। एसडीएम नूरपुर सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि नूरपुर क्षेत्र की तीन पंचायतों में भारी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें