भवारना की पल्लवी सेना में बनी मेडिकल अफसर
पालमपुर (कांगड़ा)। एमबीबीएस करने के बाद रमेहड़ (भवारना) गांव की पल्लवी डोगरा आर्मी में बतौर मेडिकल ऑफिसर लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उन्होंने आर्मी अस्पताल अंबाला में ज्वाइन कर लिया है। पल्लवी डोगरा ने डॉ. शंकर राव चौहान कॉलेज नादेड़ (महाराष्ट्र) में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। इस दौरान उनका आर्मी के लिए चयन हो गया है। अब अपनी ट्रेनिंग पूरी
होने के बाद आर्मी अस्पताल अंबाला में बतौर मेडिकल लेफ्टिनेंट पद पर ज्वाइन कर लिया है। पल्लवी डोगरा की बड़ी बहन प्रियासी डोगरा भी चंडीगढ़ आर्मी अस्पताल में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। बिजली बोर्ड पालमपुर में बतौर एसडीओ सुरजीत धीमान की दोनों बेटियों ने इलाके के साथ परिजनों का नाम भी रोशन किया है। एसडीओ सुरजीत धीमान ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में केंद्रीय विद्यालय में हुई तथा छठी कक्षा से लेकर बारहवीं तक पालमपुर में इन दोनों लड़कियों ने शिक्षा ग्रहण की है । स्कूल के समय से ही दोनों बहादुर बेटियां शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों में भी राष्ट्रीय स्तर पर अन्य प्रतियोगिताओं में भी मैडल ले चुकी हैं। इन दोनों बेटियों की माता कुसुम कुमारी जो बतौर क्राफ्ट अध्यापक कार्यरत थी, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी।