फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला कमेटी की बैठक से नदारद अधिकारियों से विधायक खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर में राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव कमेटी की बैठक से नदारद रहे अधिकारियों को लेकर जयसिंहपुर के विधायक रवि धीमान ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम जयसिंहपुर अश्विनी कुमार सूद की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव जयसिंहपुर की तैयारी के लिए बैठक बुलाई गई थी। इसमें विधायक रवि धीमान स्वयं मौजूद रहे, जबकि कुछ अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कड़ा संज्ञान लिया है। एसडीएम ने पिछले दशहरे मेले का आय-व्यय का ब्योरा सबके सामने रखा। बैठक में आने वाले दशहरे उत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार की। इसमें कहा गया कि दशहरा उत्सव को पिछले साल से और ज्यादा आकर्षक बनाया जाएगा। बैठक में कई लोगों ने अपने सुझाव भी रखे। विधायक ने कहा कि इलाके के लोगों की हर सुविधा का ध्यान रखकर मेले का आयोजन किया जाएगा। बैठक से गायब रहे अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए रवि ने कहा कि अधिकारियों को राज्य स्तरीय मेले का ध्यान रखना चाहिए। उनकी कोशिश रहेगी कि इस बार दशहरे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिरकत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें