फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक संस्थान पपरोला को मिलेगा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पपरोला आयुर्वेदिक संस्थान को मिलेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

अमर उजाला असर
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश आयुर्वेद विभाग ने राजीव गांधी स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान पपरोला में कन्या छात्रावास को सुचारु रूप से चलाने के लिए राशि जारी कर दी है। आयुर्वेदिक संस्थान में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक धनराशि से छात्रावास तो तैयार कर दिए थे, लेकिन, विद्युत कनेक्शन न होने से उद्घाटन के बाद भी छात्रावास पर ताले लटके थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार के संस्करण में इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने कन्या छात्रावास, फार्मेसी भवन, जेनेरेटिक केयर सेंटर और नर्सिंग कॉलेज के नए भवन के लिए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए 8 लाख 41 हजार की राशि जारी कर दी है। विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता ने मंगलवार को संस्थान का दौरा कर विद्युत ट्रांसफार्मर की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की है। विद्युत बोर्ड के प्रतिनिधि ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य डॉ. वाई के शर्मा ने बताया कि सरकार ने विद्युत विभाग के पपरोला स्थित एसडीओ कार्यालय को यह राशि जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि विद्युत कनेक्शन मिलते ही कन्या छात्रावास को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें