धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सभी वार्डों को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए आईपीएच विभाग की सीवेज विंग ने 101 करोड़ रुपये का प्रपोजल तैयार किया है, जो मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
नई सीवरेज लाइन से नगर निगम धर्मशाला के सभी 18 वार्डों को जोड़ा जाएगा। वर्तमान में अभी तक सीवरेज लाइन से वही एरिया जुड़ा है, जो नगर परिषद धर्मशाला के दायरे में आता था। दो वर्ष पूर्व नगर परिषद का दर्जा बढ़ाकर नगर निगम करने के कारण कई पंचायतें धर्मशाला शहर से जुड़ी हैं। इन पंचायतों में सीवरेज लाइन का कोई प्रावधान नहीं था। अब नगर निगम के दायरे में आने के बाद सभी 18 वार्डों को सीवरेज लाइन से जोड़ने की योजना है। जिसके लिए आईपीएच विभाग के सीवेज विंग ने प्रारूप तैयार कर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा है।
इनसेट
पांच जोन से आवंटित होगी लाइन
नगर निगम धर्मशाला की नई सीवरेज लाइन को पांच जोन में आवंटित किया जाएगा। जिसमें सकोह, तपोवन, चरान खड्ड, मांझी खड्ड और मनूणी खड्ड जोन शामिल किए गए हैं।
कोट्स
-आईपीएच विभाग के सीवेज विंग के एसडीओ राजीव डोगरा ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए 101 करोड़ रुपये की प्रपोजल तैयार किया गया है। प्रदेश सरकार से प्रपोजल को मंजूरी मिलते ही सीवरेज लाइन का काम शुरू किया जाएगा।