फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार नूरपुर शहर किसे दिलाएगा जीत का ताज?

विज्ञापन
विज्ञापन
रितेश महाजन
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिला की नूरपुर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास गवाह है कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए नूरपुर के सियासी किले को कब्जाने में शहरी वोटरों की अहम भूमिका रही है।
यही वजह है कि पिछले विस चुनाव में तत्कालीन निर्दलीय विधायक एवं वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया को शहरी मतदाताओं की अनदेखी भारी पड़ी थी, जबकि इन्हीं शहरी वोटर के बूते कांग्रेस एक बार फिर अपने सियासी किले को कब्जाने में कामयाब रही थी। 2012 के नूरपुर विस सीट के चुनावी नतीजों पर गौर फरमाएं तो नूरपुर नगर परिषद के तहत आने वाले शहरी मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन की जीत का मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश पठानिया को 3367 मतों के अंतर से हराने वाले अजय महाजन ने शहर के सभी दस वार्डों से 1809 मतों की लीड लेकर पहली बार विधानसभा पहुंचने का रास्ता बनाया था। पिछले चुनाव में अजय महाजन को शहर में कुल 4921 वैध मतों में से 3187 मत मिले, जबकि बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव में उतरे राकेश पठानिया को महज 1380 वोट ही मिल पाए थे। शहरी मतदाताओं के एकतरफा जनादेश के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने कुल 68 पोलिंग स्टेशनों पर बढ़त हासिल की थी। नूरपुर विस क्षेत्र में पड़ने वाले कुल 109 पोलिंग स्टेशनों में से 37 पर राकेश पठानिया और महज चार पोलिंग स्टेशनों पर भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का अपना जलवा दिखा पाए थे। यहां शहर में अजय महाजन ने नूरपुर-2, 3, 8 व 10 और ग्रामीण क्षेत्रों में ठाणा, खैरियां-1 और चरूड़ी पोलिंग स्टेशनों पर दो सौ से ज्यादा मतों की लीड हासिल की थी, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राकेश पठानिया को रिट उपरली में सर्वाधिक 289, अनोह 284 व वरडां-1 में 230 की लीड मिली थी। वहीं, भाजपा की टिकट पर पहली बार चुनावी जंग में कूदे रणवीर सिंह निक्का ने अपनी गृह पंचायत कंडवाल-1 में 499 मतों की रिकॉर्ड लीड हासिल की थी। अजय महाजन महज 129 वोट लेकर दूसरे और राकेश पठानिया 103 वोटों से तीसरे स्थान पर रहे थे। इसी तरह कंडवाल-2 में 135, बलखोत्रा (वरडां) में 152 और वरडां-2 में 140 मतों की लीड हासिल की थी। राकेश पठानिया को अपनी पैतृक पंचायत लदोड़ी के पोलिंग स्टेशन पर 129 और गृह पंचायत जाच्छ में 96 वोटों की बढ़त मिली थी, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन अपने गृह वार्ड नूरपुर-2 से 265 मतों की बढ़त लेने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन

इनसेट-1
यहां अजय महाजन आगे रहे
पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने देवभराड़ी, लोहारपुरा, ममुह-गुरचाल, डन्नी, सुगाट, सुडियाल, छोटी धार, कंलगण, ठाणा, सदवलां-1, सदवां-2, औंद, नलाह, मैरा, खन्नी उपरली, घरथाह, बदूही-1, 2, चकवन वासा, भलून, बारल, कोपड़ा-1, 2, खज्जन, हटली-1, कोट पलाहड़ी, जौंटा-1, मनकोट, भड़वार, रिन्ना, बाण, हार, बागनी, खैरियां-1, मिजग्रां, लगोढ़, नूरपुर-1 से 10, जसूर-1 से 3, वासा, राजा बाग-1, 2, तरेटा, भलेटा, कमनाला, कंडी, भुगनाड़ा, कुलाहण, गनोह-1, 2, काथल 1, 2, भटोली, धनेटी, चरूड़ी, सुखार-1, 2 पोलिंग स्टेशनों पर बढ़त हासिल की थी।
विज्ञापन

इनसेट-2
यहां राकेश पठानिया को मिली थी बढ़त
नेरा, सुल्याली-1, सुल्याी-2, वारडी, सिम्बली, ठेहड़, खुमआड़ा, कुखेड़-खुआड़ा, रूड़, लदोड़ी, सुडियाल, समलेट, धार (कोठा), चौंकी, मदनपुर, लखवाल, खन्नी झिकली, थोड़ा, हटली-2, टिका नगरोटा, खेल, जौंटा-एक, खज्जियां, खैरियां-दो, बलखोत्रा, संजूर, गेहीं, जाच्छ-एक, दो, छतरोली, लखनपुर, रिट उपरली, वरडां-एक, ग्योरा, वासा हडियाल, गनोह-3, रोड, घुहारा और अनोह पोलिंग स्टेशनों पर निर्दलीय प्रत्याशी राकेश पठानिया की लीड रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें