फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल में नहीं सुधरी चढियार-तिनबड़ सड़क की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चढ़ियार (कांगड़ा)। चढियार से तिनबड़ तक 14 किलोमीटर लंबी सड़क को पक्का करने के लिए 1.10 करोड़ रुपये की मंजूर होने के बाद भी पांच साल में यह सड़क पूरी तरह से पक्की नहीं हो पाई है।
इस सड़क के तिनबड़ से टांची तक 10 किलोमीटर भाग को ही पक्का किया गया है। शेष चार किलोमीटर सड़क अभी भी कच्ची है। वहीं, टांची से चढ़ियार दो किलोमीटर सड़क पूरी तरह से उखड़ी हुई है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों की मानें तो सड़क के लिए बजट जारी होने के बाद भी उन्हें पक्के मार्ग की सुविधा न मिल पाना नेताओं की विकास के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि एएमपी (एनुअल मेंटेनेंस प्लान) के तहत 10 किलोमीटर सड़क को पक्का करने की मंजूरी मिली थी, जो अब तक पक्की कर दी गई है। शेष चार किलोमीटर सड़क की मंजूरी मिलने के बाद पक्की कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
कांग्रेस ने भेदभाव किया : प्रेमी
भाजपा के प्रत्याशी मुल्ख राज प्रेमी ने कहा कि चढ़ियार के लोगों के साथ कांग्रेस ने भेदभाव किया है। विकास नाममात्र किया है। लोग इसका जवाब नौ नवंबर को देंगे।
इनसेट....
जल्द पक्की होगी शेष सड़क : किशोरी
स्थानीय विधायक किशोरी लाल ने कहा कि टांची से चढ़ियार तक जितनी सड़क पक्की होने के लिए बची है। उसका टेंडर हो गया है। मंजूरी आते ही सड़क जल्द पक्की हो जाएगी।
इनसेट....
आधी सड़क भी चुनावी वर्ष में हुई पक्की : मिन्हास
स्थानीय निवासी डॉ. अनिल मिन्हास ने कहा कि पांच साल में तिनबड़ से चढ़ियार सड़क को पक्का नहीं किया गया। चुनावी वर्ष में सड़क को आधा पक्का किया है। वहीं, टांची से चढ़ियार सड़क पूरी तरह से उखड़ी हुई है।
विज्ञापन

इनसेट.....
विकास के मामले में पिछड़ा चढ़ियार : हर्ष
स्थानीय निवासी हर्ष मिन्हास ने बताया कि इन पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने चढ़ियार के साथ भेदभाव किया है। चढ़ियार में सड़कों की हालत बहुत बुरी है। चढ़ियार में यात्रियों के लिए एक वर्षाशालिका तक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें