फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनबो के खिलाड़ियों ने झटके 21 मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो के साई टेबल टेनिस एक्सटेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय मेजर अभिजय थापा मेमोरियल ओपन जिला कांगड़ा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रेनबो स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कुल 21 पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

अंडर-10 लड़कों में रेनबो का सक्षम विजेता और क्षितिज उपविजेता, लड़कियों में रेनबो की अक्षरा विजेता और परवनी उपविजेता, अंडर-12 लड़कों में रेनबो का दिव्यांश विजेता, सौरभ उपविजेता, लड़कियों में रेनबो की अनुष्का विजेता और अक्षरा उपविजेता, अंडर-15 लड़कों में अंशुल विजेता और सौरभ उपविजेता, लड़कियों में भी साक्षी विजेता और वंशिता उपविजेता, अंडर-18 लड़कों में अंशुल विजेता और रजत उपविजेता, लड़कियों में ईशव विजेता और वंशिता उपविजेता, अंडर-21 लड़कों में अंशुल विजेता और विक्रम उपविजेता, लड़कियों में साक्षी विजेता और ईशव उपविजेता, पुरुष वर्ग में अंशुल विजेता और रजत उपविजेता, महिला वर्ग में ईशव विजेता और साक्षी उपविजेता रहीं। अंडर-8 लड़कों में ग्रीन फील्ड स्कूल का राघव और सेक्रेट हार्ट स्कूल का क्षितिज उपविजेता रहे। टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. छवि कश्यप और समापन कार्यक्रम के मुख्यातिथि एचआरटीसी के आरएम पंकज चड्ढा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ी 28 से 31 अक्तूबर तक नाहन में होने बाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें