फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट मिलते ही किशन कपूर ने लिया शांता का आर्शीवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट मिलते ही कपूर ने
विज्ञापन

लिया शांता का आशीर्वाद
कपूर के चुनाव प्रचार में जल्द फील्ड में उतरेंगे शांता
एक मंत्री समेत जिला के तीन विधायकों ने की बैठक
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। अपने सियासी गुरु शांता कुमार के सहारे जीत को लेकर आश्वस्त किशन कपूर टिकट मिलते ही सीधे शांता के घर पालमपुर उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के अलावा जिला के तीन विधायक भी किशन कपूर के साथ शांता से मिले। शांता के सहारे अपनी जीत को लेकर आश्वस्त किशन कपूर और अन्य नेताओं ने बंद कमरे में करीब एक घंटा से अधिक बैठक की।
लिहाजा, किशन कपूर के चुनाव का मंथन शांता के घर पालमपुर से शुरू हो गया। शांता की बदौलत सियासत शुरू करने वाले पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे किशन कपूर ने अपनी जीत का बागडोर शांता पर छोड़ दी है तो शांता ने भी कपूर के कंधे पर हाथ रख कर कह दिया कि वे चिंता न करें। उनकी जीत उनसे भी बड़ी होगी, किशन कपूर की जीत को लेकर शांता ने भी उनके चुनाव पर रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दी। किशन कपूर ने कहा कि शांता कुमार उनके राजनीतिक गुरु हैं और शांता कुमार की बदौलत ही वे सियासत में आए थे। सूत्रों की मानें तो कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट पर खासा प्रभाव रखने वाले शांता कुमार जल्द ही किशन कपूर का प्रचार शुरू करेंगे। बताया जाता है कि शांता से मिले किशन कपूर भावुक भी दिखे। बंद कमरे में हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के साथ विधायक मुल्खराज प्रेमी, विधायक रवि धीमान, विधायक अरुण मेहरा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा और कृपाल परमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
चुनाव से पीछे हटा राजनीति से नहीं : शांता
सांसद शांता कुमार ने कहा कि वे चुनाव से हटे हैं, राजनीति से नहीं हटे हैं। वे राजनीति में सक्रिय रहेंगे और कांगड़ा संसदीय सीट के अलावा प्रदेश की चारों सीटें भाजपा जीतेगी। इससे पहले किशन कपूर ने होटल बिल्स में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसमें जिला भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें