फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में गिरे बर्फ के फाहे, मैदानी क्षेत्र में ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में गिरे बर्फ के फाहे, मैदानी क्षेत्र में ठंड बढ़ी
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के कई क्षेत्रों में आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिले में 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धौलाधार की पहाड़ियों पर लगातार बर्फबारी से जिला के मैदान क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। वीरवार सायं धर्मशाला बाजार में भी बर्फ के फाहे गिरे। वहीं, आसमान में बिजली की गर्जना से लोग सहम गए हैं। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज, भागसुनाग, नड्डी, इंद्रुनाग में भी बर्फबारी हुई। इसका पर्यटकों ने खूब लुत्फ लिया। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में दिन भर बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। वहीं, शहर के कई इलाकों में आठ घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के चीलगाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार रात लगभग 12 बजे बिजली गुल हुई, जो सुबह आठ बजे के आसपास आई। उधर, बिजली बोर्ड धर्मशाला के अधिशासी अभियंता राजेंद्र खरवाल ने कहा कि खराब मौसम के कारण बिजली आपूर्ति कई क्षेत्रों में प्रभावित हो रही थी, जिसे शिकायत मिलने के बाद तुरंत ठीक किया जा रहा था।

हारचक्कियां के कई गांवों में दो दिन से बिजली गुल
लंज (कांगड़ा)। उपतहसील हारचक्कियां के नगरेटा, सुरदयाल, कापड़ी, बली, खोल म्योत गांव में पिछले दो दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली न होने के कारण लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड के अधिकारियों से लोगों ने संपर्क करना चाहा, तो किसी ने फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझा। लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से समस्या का हल करने की गुहार लगाई। स्थानीय निवासी कैप्टन वरयाम सिंह, किकर सिंह, श्रेष्ठा देवी, सुल्तान सिंह, दर्शन, हाकम सिंह, करनैल, रमेश, मान चंद, महेंद्र सिंह, मलकियत सिंह, दलजीत सिंह ने कहा कि अगर ऐसा ही चला रहा, तो से आगामी लोकसभा चुनावों को बहिष्कार करेंगे। उधर, बिजली बोर्ड के एसडीओ लपियाणा राज कुमार ने कहा कि उनके पास सिर्फ दो लाइनमेन है, जो सुबह से लाइनों को ठीक करने में लगे हैं।
विज्ञापन

बिलिंग घाटी में चार फीट ताजा हिमपात
बैजनाथ (कांगड़ा)। बुधवार देर शाम से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। संसाल, उतराला और मढेहड़ गांव के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी में तीन से चार फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। बीड़ बिलिंग मार्ग बिलिंग से नीचे तीन किलोमीटर तक बर्फ के कारण बंद है। छोटा भंगाल में वीरवार को ताजा हिमपात हुआ है। इससे मुल्थान और बरोट में दो सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, छोटा भंगाल के गांव कोठी कोहड़, राजगुंधा, अंदरली मल्लांह , धर्माण, भूजलिंग और लोहारड़ी आदि गांवों में तीन से बीस सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। छोटा भंगाल के गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जोगिंद्रनगर से बरोट तक यातायात सुचारु रहा है, लेकिन बरोट से लोहारड़ी और कोठी कोहड़ मार्ग आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद रहा। बैजनाथ कस्बे में पुरा दिन बिजली की आंख मिचौनी चलती रही।

ठंड बढ़ी पर किसान खुश
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब और आसपास के क्षेत्र में पूरा दिन बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शादी का सीजन होने के बाद भी बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। स्कूलों में भी छात्रों की संख्या कम ही रही। स्थानीय निवासी स्वर्ण डढवाल, गगन सिंह, बलदेव सिंह, जोगिंद्र, रघुवीर, रमेश, करनैल सिंह, ज्ञान सिंह, जसविंद्र, अश्वनी कुमार, कृपाल सिंह, राम सिंह, जितेंद्र सिंह ने कहा कि रबी की फसल के लिए बारिश वरदान साबित होगी।
विज्ञापन


बिजली के तारों पर गिरा पेड़, आपूर्ति ठप
पंचरुखी (कांगड़ा)। भारी बारिश के चलते टटैहल फीडर पर बिजली के लाइनों में भारी पेड़ गिर गए। इससे कई इलाकों के बिजली बंद हो गई है। बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए हैं। इससे बड़ा हादसा होने से भी बच गया। लोग बिजली के तारों के आसपास होते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली की तारें टूटने से टटैहल समेत कई गांव बिजली के अंधेरे
में डूब गए है। उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता समीर ने कहा कि जल्द बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें