फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ की बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ की बैठक का किया बहिष्कार
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी की कार्यशैली का कई कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध
बीडीओ कांगड़ा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सभी एसडीएम से मिले
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा में खंड विकास अधिकारी की कथित कार्यशैली से आहत होकर कई कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार किया। मंगलवार को खंड विकास कार्यालय
में पहले पंचायत प्रधानों और फिर पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों के साथ बीडीओ ने बैठक रखी थी। चर्चा है कि किसी मसले पर बीडीओ किरण भदाना (आईएएस) ने एक पंचायत घर का औचक निरीक्षण कर वहां पंचायत सचिव के नदारद होने का कारण पूछा था। ऐसे में पंचायत सचिव के समर्थन में पंचायत कर्मियों ने बैठक का बहिष्कार किया। पंचायत कर्मियों पर कार्रवाई होेने को लेकर कई पंचायत प्रधान भी प्रदर्शन के समर्थन में आ गए। जिला कांगड़ा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय खट्टा ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी एक ही परिवार के सदस्य होते हैं। अधिकारियों से ही कर्मचारी काम करना सीखते हैं। खंड विकास अधिकारी किरण भदाना ने ब्लॉक प्रधानों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सभी अलग-अलग होकर एसडीएम से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खंड विकास अधिकारी किरण भदाना (आईएएस) प्रोवेशन ने कहा कि कर्मचारियों को काम करने की आदत डालनी ही होगी। कर्मचारी काम करने की आदत डालें ताकि प्रदेश सरकार की योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ मिल सके। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें