फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल में लंबी दूरी की यात्रा को नगरोटा बगवां से भी होगी टिकटों की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां से भी होगी रेल में लंबी दूरी की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग
विज्ञापन

नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन को मिलेगी टिकट आरक्षण सुविधा
अनिल भंडारी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेल में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को शीघ्र ही नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड इसके लिए नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग केंद्र की स्थापना करेगा। इसके लिए बोर्ड ने कार्य करना शुरू कर दिया है। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर टिकट बुकिंग की सुविधा देने वाला नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन 7वां होगा। अभी पालमपुर (मारंडा), नूरपुर, ज्वाली, ज्वालामुखी रोड, बैजनाथ-पपरोला और जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशनों में ही यह सुविधा मिल रही है। ऐसे में नगरोटा बगवां सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को रेलवे टिकट बुकिंग के लिए मारंडा या अन्य स्टेशनों सहित ऑनलाइन बुकिंग का सहारा लेना पड़ता है। उधर, नगर परिषद नगरोटा बगवां की अध्यक्ष स्वर्णा वालिया ने बताया कि उन्हें रेलवे बोर्ड की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन को रेलवे बुकिंग के लिए उपयुक्त माना है। रेलवे के फिरोजपुर मंडल के माध्यम से इस बारे उपयुक्त कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


नप अध्यक्ष ने शांता के माध्यम से उठाई थी मांग
नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्णा वालिया ने लोक सभा सांसद शांता कुमार के माध्यम से नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग की सुविधा देने के लिए 2017 में रेलवे मंत्रालय को पत्र भेजा था। वहीं, इस संबंध में रेलवे मंत्री को भी आग्रह किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए रेलवे बोर्ड ने रेलवे स्टेशन में आरक्षक (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशा। इसके बाद पूर्वी-उत्तर रेलवे मुख्य वाणिज्य/यात्री विपणन कार्यालय नई दिल्ली से स्वर्णा वालिया को पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें रेलवे बोर्ड के फिरोजपुर मंडल की जांच में नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन को अनारक्षित टिकट सिस्टम के साथ पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के लिए उपयुक्त पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें