फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधेड़-धार सड़क की हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुधेड़-धार सड़क की हालत खस्ता, पैदल चलना भी मुश्किल
विज्ञापन

3 किलोमीटर सड़क पर तीन साल से नहीं बिछा कोलतार
राहगीरों सहित वाहन चालकों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सुधेड़ को पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज से जोड़ने वाला 3 किलोमीटर सड़क पर अनदेखी के कारण गड्ढों में तबदील हो चुका है। सुधेड़ से धार तक के इस सड़क मार्ग की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि यहां पर वाहन चलाना तो दूर राहगीरों को पैदल चलने में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इस सड़क मार्ग से सैकड़ों लोग रोजाना सफर करते हैं, लेकिन खस्ताहालत सड़क के कारण लोगों में रोष व्याप्त है।
सुधेड़ पंचायत के उपप्रधान पवन कुमार सहित अन्य ग्रामीणों रविंद्र शर्मा, विनोद कुमार, रमेश कुमार, भारत रजयाल और श्याम सिंह आदि ने रोष जताते हुए कहा कि इस सड़क पर करीब 3 साल पहले तारकोल बिछाया गया था। इसके बाद एक बार भी विभाग ने इस सड़क की सुध नहीं ली। आज इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि लोगों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे बारिश के कारण पूरी तरह से बह चुके हैं। इसके चलते किसी वाहन को पास आदि देने के दौरान हादसे का अंदेशा बना रहता है। ग्राम पंचायत सुधेड़ के उपप्रधान सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस सड़क मार्ग की भी सुध ली जाए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से अनदेखी का दंश झेल रही सड़क पर तारकोल बिछाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग शाहपुर के एक्सईएन संजीव महाजन का कहना है कि यह सड़क उनके ध्यान में है। अगले वर्ष इस सड़क मार्ग पर कोलतार बिछाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें