फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून 2019 तक पूरा होगा कुल्थी पंचायत पुल का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल जून तक पूरा होगा कुल्थी पंचायत पुल का काम
विज्ञापन

नगरोटा बगवां और कांगड़ा विस क्षेत्र की 20 पंचायतों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
तपोवन (धर्मशाला)। नगरोटा बगवां और कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र की 20 पंचायतों को जोड़ने वाला पुल जून 2019 में तैयार होगा। कुल्थी पंचायत के टीका कोई-बलोल में बन रहे इस पुल से दोनों विस क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। पुल निर्माण में तकनीकी कारणों से इसके पहले बने डिजाइन को बदलना पड़ा है।
विज्ञापन

कांगड़ा के विधायक पवन काजल के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पुल का काम एब्यूटमेंट शोफिट लेवल तक पूरा कर दिया गया है। शेष काम को शीघ्र पूरा किया जाएगा। वहीं, विधायक पवन काजल ने कहा कि पुल का काम करीब एक साल से बंद पड़ा है। मुख्यमंत्री पुल निर्माण के कार्य को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित करें। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने डिजाइन में तकनीकी कारणों के बदलाव किया गया। ऐसे में पुल निर्माण के लिए करीब 13 मीटर नीचे अतिरिक्त खुदाई के लिए जाना पड़ा। जून 2019 तक पुल का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें