फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारक से एमसी कार्यालय तक बनेगी स्मार्ट ड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश चंद्र
विज्ञापन

धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सबसे पहले चरण में शहीद स्मारक से लेकर नगर निगम कार्यालय के सामने तक स्मार्ट सड़क विकसित की जाएगी। सड़क के दोनों ओर पैदल चलने वालों के लिए स्मार्ट फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना की परियोजना प्रबंधक सलाहकार (पीएमसी) ने स्मार्ट सड़क का नक्शा तैयार कर लिया है। इसे जल्द मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। स्मार्ट सड़क का निर्माण होने से इस पूरे क्षेत्र में विदेशों की तर्ज पर अत्याधुनिक तरीके से निर्माण कार्य किया जाएगा।
बाक्स
दो छोटे पार्किंग स्थल
स्मार्ट सड़क में एमसी कार्यालय के सामने और अग्निशमन कार्यालय के पास दो छोटे पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। जिससे पर्यटन विभाग, एमसी कार्यालय सहित अन्य कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सड़क की दोनों ओर दीवारों पर दिखेगी पेंटिंग
शहीद स्मारक से लेकर एमसी कार्यालय तक बनने वाली सड़क के दोनों ओर दीवारें और रेलिंग लगाई जाएगी। दीवारों पर पेंटिंग जाएगी। इसके अलावा पुलिस थाना धर्मशाला के पास एक अत्याधुनिक बस शेल्टर बनेगा। इसमें बसों के आने-जाने की सूचना स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन

इनसेट
बिजली की तारें भी भूमिगत
इस सड़क के ऊपर कोई बिजली की तारें दिखाई नहीं देगी। सभी तारें भूमिगत की जाएगी। इसके अलावा अन्य कोई तारें सड़क के ऊपर से नहीं गुजरेगी।
कोट्स
स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ एवं नगर निगम धर्मशाला आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि शहीद स्मारक से एमसी कार्यालय के सामने तक स्मार्ट सड़क विकसित की जाएगी। इसका नक्शा परियोजना प्रबंधक सलाहकार ने तैयार कर लिया है। पहले चरण में इसी सड़क को स्मार्ट सिटी परियोजना के अनुसार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें