फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर फेंका जा रहा किचन-बाथरूम का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। आईटीआई दाड़ी-एचपीसीए सड़क मार्ग पर लोगों की ओर से अपने किचन और बाथरूमों का गंदा पानी फेंका जा रहा है। इससे जहां स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है, वहीं यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ोल रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी कुलतार चंद गुलेरिया ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से अपने घरों के गंदे पानी की निकासी को सुनिश्चित करने के बजाय साथ गुजर रही सड़क पर छोड़ दिया गया है। लोगों की इस लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के आसपास के लोगों को यहां फैल रही दुर्गंध से उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा लाखों रुपये खर्च कर बिछाई गई कोलतार भी खराब उखड़ रही है। एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि सड़क पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें