फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की देहरा में उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ की देहरा इकाई की बैठक रविवार को देहरा के बचत भवन में ब्लॉक प्रधान नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष राजिंद्र मन्हास विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में नई पेंशन योजना की कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष राजिंद्र मन्हास ने सरकार से मांग की कि नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना को दोबारा से लागू किया जाए। क्योंकि न्यू पेंशन व्यवस्था से सरकारी कर्मचारियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। इस योजना के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नाममात्र ही पेंशन प्राप्त होती है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का गुजारा होना मुश्किल है। मन्हास ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के नाम पर कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। न्यू पेंशन स्कीम में सेवानिवृत्ति के बाद कितनी पेंशन मिलेगी। यह भी शेयर मार्केट पर निर्भर करेगा। पेंशन स्कीम में डीसीआरजी का भी कोई प्रावधान नहीं है। देहरा ब्लॉक के प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम में कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केवल एक से दो हजार रुपये तक पेंशन मिल रही है। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिए पांच अगस्त को प्राथमिक शिक्षक संघ की धर्मशाला में होने वाली रैली में देहरा ब्लॉक से विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ देहरा के प्रधान बलवीर सिंह, महासचिव अनिरुद्ध गुलेरिया, सौरभ वैद और रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें