फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखाड़ा खड्ड पुल पर फंसी सरकारी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। क्षेत्र के अधिकतर नदी-नाले उफान पर रहे। इससे लोगों को आने जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मैरा पल्ली रोड में जखाड़ा खड्ड पर पुल न होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खड्ड का जलस्तर बढ़ने से यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। फतेहपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जा रही विभागीय अधिकारियों की गाड़ी उफनती खड्ड में फंस गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को खड्ड से बाहर निकाला गया। उक्त सड़क मंत्री सुजान सिंह पठानिया के गांव से गुजरती हुई उपमंडल मुख्यालय फतेहपुर को जाती है। ऐसे में सड़क के आसपास बसे लोगों को बरसात के मौसम में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें