फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गए रिटायर्ड कैप्टन के घर से उड़ा लिए 80 हजार रुपये

Thu, 17 Jul 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ के वार्ड नं दो मैं गत रात्रि चोरी होने के बाद बिखरा सामान। स्रोत: ज
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के वार्ड-2 में एक रिटायर्ड कैप्टन के घर में मंगलवार रात को शातिरों ने चोरी की वारदात अंजाम दी है। घर से करीब 80 हजार रुपये नकदी चोरी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

घर के मालिक अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। बुधवार सुबह उनके भतीजे ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा तो घटना की अपने परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को कमल कुमार ने बताया कि उनका भाई कैप्टन स्वर्ण सिंह अपनी पत्नी सत्या देवी, जो कि कैंसर से पीड़ित हैं, का इलाज करवाने के लिए डेढ़ माह से दिल्ली में है। मंगलवार को उन्हें भाई स्वर्ण सिंह का फोन आया था कि कुछ दस्तावेज घर में हैं और वीडियो कॉल के माध्यम से उनके बारे में बुधवार सुबह बताएंगे। कमल ने बताया कि सुबह जब मेरा बेटा अखिल अपने चाचा के घर गया तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है।
विज्ञापन

इसके बाद चोरी की जानकारी उन्होंने अपने भाई स्वर्ण सिंह को दी तो उन्होंने बताया कि घर की अलमारी में लगभग 80,000 रुपये नकद रखें हैं। उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था और नकदी गायब थी।
उधर, डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं और मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध किए हैं। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। घर से अन्य क्या सामान चोरी हुआ है, यह स्वर्ण सिंह के घर आने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें