फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिजली बोर्ड के 80 करोड़ रुपये फंसे, कई विभागों-संस्थानों ने नहीं भरे बिल

Fri, 29 Nov 2024 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा-चंबा में बिगड़ी बोर्ड की आर्थिक स्थिति, शाहनहर समेत जलशक्ति विभाग का 39 करोड़ का बिल बकाया
विज्ञापन

डल्हौजी में शहर को जगमगाने वाली स्ट्रीट लाइटों का बिल पहुंचा 6 करोड़
मोहिंद्र सिंह
धर्मशाला। बिजली बोर्ड की आर्थिकी को बिगाड़ने में सरकारी विभाग और अन्य संस्थान भी पीछे नहीं हैं। समय पर बिजली बिल न जमा करवाने से जिला कांगड़ा और चंबा में बिजली बोर्ड का कई विभागों सहित अन्य संस्थानों और योजनाओं के पास 80 करोड़ का बिजली बिल बकाया है।
बिजली बोर्ड की इतनी बड़ी रकम फंस जाने से कई योजनाओं पर भी असर पड़ने लगा है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा और चंबा जिलाें में सरकारी विभागों और अन्य संस्थानों ने 80.20 करोड़ का बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। हर माह यह राशि बढ़ती जा रही है। जिसमें 39 करोड़ से अधिक का बिजली बिल जलशक्ति विभाग का बकाया है।
विज्ञापन

इस 39 करोड़ में शाहनहर परियोजना का बिल भी साढ़े सात करोड़ से अधिक है। इसके अलावा अन्य 41 करोड़ रुपये अन्य विभागों और योजनाओं का है। वहीं उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला का भी 2.36 करोड़ का बिजली बिल लंबित चल रहा है।
बिजली बिल को भरने के लिए समय-समय पर बोर्ड की ओर विभागों और संस्थानों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। बावजूद इसके कांगड़ा और चंबा में ही 80 करोड़ के बिजली बिल पेंडिंग पड़े हैं तो पूरे राज्य में पेंडिंग बिजली बिलों की राशि कई गुणा बढ़ जाएगी।
अक्तूबर माह के अंत तक कांगड़ा और चंबा में घेरलू उपभोक्ताओं के 7.39 करोड़ के बिल पेंडिंग है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के ये बिल देर सवेर आ जाते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक संस्थानों से 6.57 करोड़, स्माल पावर के 80 लाख, मीडियम सप्लाई के 52 लाख, लार्ज सप्लाई के 10.65 करोड़, कृषि के 1.09 करोड़, स्ट्रीट लाइट के 5.89 करोड़, बल्क सप्लाई के 72 लाख, जलशक्ति विभाग के 39.96 करोड़ रुपये, एनडीएनससी के 5.90 करोड़ और अस्थायी मीटर के 71 लाख रुपये के बिजली बिल नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा और चंबा में कई विभागों और संस्थानों के 80 करोड़ के बिजली बिल बकाया चल रहे हैं। जिनके लिए विभागों को बिजली बिल भरने के बार-बार नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि बिजली बिल समय पर जमा हो जाए तो बोर्ड कई काम कर सकता है।
-अजय गौतम, बिजली बोर्ड नॉर्थ जोन के मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें