फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फुटपाथ पर इंटरलॉक टाइलें बिछाने पर दुकानदार, स्मार्ट सिटी प्रबंधन आमने-सामने

Fri, 29 Nov 2024 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के आगे टाइलें न डालने को लेकर स्मार्ट सिटी के सीईओ से मिले कचहरी अड्डा के दुकानदार
विज्ञापन

दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण इंटरलॉक टाइलें बिछाने का काम हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। शहर में फुटपाथ पर बिछाई जा रही इंटरलॉक टाइलों को लेकर कचहरी अड्डा के दुकानदार और स्मार्ट सिटी प्रबंधन आमने-सामने आ गए हैं। दुकानदार कह रहे हैं कि इंटरलॉक टाइलों के कारण उनकी दुकानों के शटर बंद नहीं हो रहे हैं। इस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण यह समस्या पेश आ रही है। इसी समस्या को लेकर बुधवार को कचहरी अड्डा के कुछ दुकानदार स्मार्ट सिटी के सीईओ से मिले थे और उन्हें इस समस्या के बारे में अवगत करवाया था।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस मामले की जांच करने को कहा है। दुकानदार विकास शर्मा, जोगिंद्र, रजनीश और रविंद्र ने बताया कि स्मार्ट रोड के तहत स्मार्ट सिटी की ओर से फुटपाथ बनाए जा रहे हैं, जिन पर अब टाइलें बिछाई जा रही हैं। इस वजह से दुकानें काफी नीचे रह गई हैं और दुकानों के शटर भी बंद नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, ऊंचाई कम होने के कारण लोगों के सिर छत से टकरा रहे हैं। इस बारे में अधिकारियों को अवगत भी करवाया है।
विज्ञापन

वहीं, स्मार्ट सिटी धर्मशाला के एसडीओ केवल शर्मा ने बताया कि दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण यह समस्या पेश आ रही है। अगर दुकानदार अपनी दुकानों के शटर पीछे कर लें तो कोई समस्या नहीं होगी। फिलहाल वहां काम को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें