फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के खस्ताहाल सार्वजनिक शौचालय होंगे चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
चकाचक होंगे स्मार्ट सिटी के खस्ताहाल सार्वजनिक शौचालय
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला मरम्मत पर खर्च करेगा 10 लाख रुपये
अमर उजाला ने जनसंवाद कार्यक्रम में प्रमुखता से उठाया है मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सभी सार्वजनिक शौचालयों को नगर निगम चकाचक करेगा। सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत के लिए नगर निगम ने लगभग 10 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। काम आवंटित होने के तुरंत बाद शहर के सार्वजनिक शौचायलों की खस्ताहाल सुधरेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने जनसंवाद कार्यक्रम में सभी वार्डों के सार्वजनिक शौचालयों की खस्ताहाल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अब एमसी ने कोतवाली बाजार, संगम पार्क, मैक्लोडगंज के माल रोड, भागसुनाग रोड, मंदिर रोड और दलाईलामा रोड, भागसुनाग मंदिर के समीप, प्रयास भवन, शामनगर, उपायुक्त कार्यालय के सामने, डाकघर के सामने और डिपो बाजार के सभी शौचालयों की स्पेशल रिपेयर करने की योजना बनाई है। उधर, नगर निगम धर्मशाला के अधिशासी अभियंता एसके ढडवाल ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय की विशेष मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है, जल्द की रिपेयर का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें