फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का तालाब स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशील कुमारी गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसएमसी प्रधान राजीव कुमार विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंच संचालन में प्रवक्ता कुलभूषण डोगरा ने कार्यक्रम में अपनी विशेष छाप छोड़ी। मुख्यातिथि की ओर से सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करने के उपरांत कार्यक्रम का आगाज किया गया।
विज्ञापन

छात्राओं रुचि, प्रियंका, अंशिका, प्रिया, इंदु और आरती ने सरस्वती वंदना के समूहगान के साथ रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। सोनिका, रितिका एंड पार्टी ने कृष्णा सांग, अवंतिका, रितिका, रिया, शिवाली, शालिनी एंड पार्टी ने पंजाबी भंगड़े पर धमाल मचाया। इंदु, आरती एंड पार्टी ने रोहड़ू जाना मेरी आमिये, स्वेता, भारती, मनीषा, नेंसी एंड पार्टी ने जूती पटियाले दी, नीशू , नितिका, अंशिका एंड पार्टी ने बोले चूड़ियां, बोले कंगना, अंजलि ,जयंती एंड पार्टी ने मेरी उड़दी जावे फुलकारी कनकां दा रंग उड़िया, अंकिता एंड पार्टी ने घूमर घूमर, कविता एंड पार्टी ने गोरियां नू दफा करो, पारुल ने सोलो डांस छम छम, रोहित, निष्पक्ष, अंकित, रितिक और तरुण ने मूक नाटिका, जबकि मोहित ने अपने बेहतरीन डांस से सबको झूमने पर विवश कर दिया। प्रवक्ता शशि पाल ने मुख्यातिथि के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि और विशेष अतिथि ने वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों रविंद्र, अंकिता, दीक्षा, मुस्कान, महक, कृतिका, राज कुमार, सुमन कुमारी, कर्म चंद, विशाल शर्मा, अंकित शर्मा, अनुभव कौशल, मोनिका, पायल, आकाश पठानिया, काजल डढवाल, नेहा कुमारी और सुखविंद्र देवी को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों के अभिभावक व क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें