फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोटाला रोड पर कभी भी हो सकता है हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अवैध डंपिंग का शिकार हुए सड़क किनारे बने डंगे कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। कोतवाली बाजार से मैक्लोडगंज जाने वाले खड़ा डंडा रोड में बाईपास के समीप डंगे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लेकिन, इनकी कोई भी सुध नहीं ले रहा है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों की माने तो डंगे गिरने से जहां कोतवाली बाजार से मैक्लोडगंज का शॉर्ट कट रास्ता बंद होगा।
नगर निगम के वार्ड नंबर-3 मैक्लोडगंज बाईपास के समीप पहाड़ी से भूस्खलन को रोकने के लिए डंगों का निर्माण किया गया था, लेकिन डंगों के उपरी भाग को होटल मालिकों ने डंपिंग साइट बना दिया। वहीं, कई स्थानों पर मिट्टी फेंक दी गई, तो कई जगह कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे डंगों के ऊपर अतिरिक्त भार आने से यह डंगे गिरने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उधर, नगर निगम धर्मशाला वार्ड नंबर-3 की पार्षद माया देवी ने बताया कि क्षतिग्रस्त डंगों के निर्माण के लिए हाउस में मामला उठाया जाएगा। शीघ्र ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें