फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता विद्युत बोर्ड की रीढ़: सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड की ओर से अनुबंध आधार पर नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 32 कनिष्ठ अभियंताओं को 12 दिवसीय प्रशिक्षण मुख्य अभियंता (उत्तर) धर्मशाला कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षु कनिष्ठ अभियंता को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता धर्मशाला सुरेश ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण से कर्मचारी को अपनी संस्था के बारे में जहां जानकारी मिलती है, वहीं प्रशिक्षित कर्मचारी किसी भी संस्था को स्तरीय संस्था बनाने में मदद करता है। उन्होंने कनिष्ठ अभियंताओं को बोर्ड की रीढ़ की हड्डी बताते हुए उनसे पूरे समर्पण और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्वक विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवा रहा है और प्रशिक्षण से उपभोक्ता हित में और कार्य करने में प्रभावी दक्षता मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को अपनी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करते हुए बोर्ड लिमिटेड के उपनिदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने कहा कि बोर्ड के कनिष्ठ अभियंताओं को सर्वप्रथम उपभोक्ता हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले 10 दिन मुख्य अभियंता (उत्तर) धर्मशाला के अंतर्गत सीआईआरई हैदराबाद के प्रशिक्षकों ने इन नवनियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया और दो दिन बोर्ड के प्रशिक्षक इन कनिष्ठ अभियंताओं को प्रशिक्षित कर बोर्ड से संबंधित हर जानकारी से रूबरू कर रहे हैं। इसमें उपभोक्ताओं को सूचना प्रबंधन, विद्युत टैरिफ, विद्युत लेखा खाता और अन्य तकनीकी दक्षता प्रदान करना प्रमुख है। इस अवसर पर नंदलाल शर्मा, राकेश कुमार और अक्षय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें