फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश के बीच कांगड़ा में तीसरे चरण में 70.05 फीसदी मतदान

विज्ञापन
गगल पंचायत में सुबह बारिश के दौरान मतदान करने के लिए कतार में खड़े लोग। -अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। पंचायतीराज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में शनिवार को कांगड़ा जिले में कुल 70.05 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह की रिमझिम बारिश और ठंडे मौसम के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था। गौरतलब है कि पहले चरण में प्रचंड गर्मी ने वोटरों का इम्तिहान लिया था, दूसरे में धूल और बादलों के बीच मतदान हुआ था, लेकिन अंतिम चरण में बारिश के बीच जनता में और उत्साह दिखा।
विज्ञापन

शनिवार को जिले की 277 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए सुबह 6 बजे से ही केंद्रों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। तीन बजे तक चली तकदान प्रक्रिया के बाद विकास खंड बड़ोह 81.82 फीसदी मतदान के साथ पूरे जिले में अव्वल रहा, जबकि पंचरुखी खंड में सबसे कम 61.15 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
तीसरे चरण में कुल 3,70,630 मतदाताओं में से 2,59,644 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में सुबह 7 से 9 बजे तक 18.04 फीसदी तक मतदान हुआ था। इसके बाद 11 बजे तक 38.52 फीसदी और दोपहर 1 बजे तक कुल मतदान 59.59 फीसदी तक पहुंच गया। मतदान समाप्ति तक जिलेभर में 70.05 मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अंतिम चरण में भी पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को चुनने में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कहीं अधिक रही। शनिवार को जहां पुरुष मतदान का आंकड़ा 65.60 फीसदी रहा, वहीं 74.57 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि यह पहले चरण के 81.48 फीसदी और दूसरे चरण के 81.71 फीसदी से थोड़ा कम है। महिला मतदान में बड़ोह ब्लॉक सबसे आगे रहा, जहां रिकॉर्ड 88.15 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला। इसके अलावा भवारना में 81.91 फीसदी और परागपुर में 81.90 फीसदी महिला मतदान के साथ महिलाओं ने लोकतंत्र के प्रति अपनी भारी सक्रियता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें