फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा के 67 प्रशिक्षुओं का रोजगार के लिए चयन

Sat, 29 Mar 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विभिन्न कंपनियाें में चयनित बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा के प्रशिक्षु अध्यापकाें के साथ। स्त्राेत-
विज्ञापन
कांगड़ा। बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा में शुक्रवार काे कृष्णा मारुति लिमिटेड हरियाणा ने इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 67 प्रशिक्षुओं का चयन किया। हाल ही में संस्थान के 50 प्रशिक्षुओं का विंड वर्ल्ड लिमिटेड, आईडीएमसी गुजरात, पीसॉफ्ट व मारुति सुजुकी में चयन हुआ है।
विज्ञापन


ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर जगदीप सिंह, सुधीर धीमान, निशांत कौशल और मनीष कुमार ने बताया कि अप्रैल और मई महीने में भी देश व प्रदेश की नामी कंपनियां प्रशिक्षुओं का चयन करने संस्थान में आएंगी। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य बहुतकनीकी संस्थानों में आने वाली नामी कंपनियों में भी प्रशिक्षुओं को साक्षात्कार के लिए भेजा जा रहा है। प्रबंधन का कहना है कि प्रशिक्षुओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यकारी प्राचार्य नरेश कुमार सपहिया ने चयनित प्रशिक्षुओं, परिजन, अधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें