फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पुलिस जवानों सहित 63 संक्रमित, दो मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मंगलवार को कोरोना के 63 नए मामले आए हैं, इसमें पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के चार जवान भी शामिल हैं। वहीं, दो बुजुर्गों ने कोरोना के चलते टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मरने वालों में पालमपुर के पारवी गांव और ज्वालामुखी के गुम्मर गांव के बुजुर्ग लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने बताया कि पालमपुर के पारवी गांव का 80 वर्षीय बुजुर्ग धर्मशाला से टांडा अस्पताल शिफ्ट किया था। उसे बुखार और सांस लेने में परेशानी थी। वहीं ज्वालामुखी के गुम्मर गांव के 87 वर्षीय बुजुर्ग को भी बुखार और सांस लेने में परेशानी थी। दोनों बुजुर्गों ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया है। इसके अलावा संक्रमितोें में निजी अस्पताल में चार लोग, श्यामनगर, नौरा, सू्न्नी, योल कैंट, इंदौरा, पपलाह, जुंगादेवी, हलेर, पद्दर, इच्छी, धर्मशाला, पलवाना, नूरपुर, गुरचल, कांगड़ास प्रगना, टांडा अस्पताल में दो मरीज, दाड़ी, बडोल, नेरटी, रिहलु, गगल, जोगिपुर, जवाली, डाका, देहरी, पुखर, बगलहर, खड़ोता, बैजनाथ, 32 मील, त्रिलोकपुर, द्रणम, नडी, मसरेहड़, मंदल, घियाना, झियोल व बगोड़ा गांव के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें