फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा विस क्षेत्र के लिए 623 मकान स्वीकृत : काजल

Wed, 18 Sep 2024 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 623 मकान स्वीकृत हुए हैं। जियो टैगिंग के अंतर्गत वर्ष 2017 में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से 1350 गरीब, जरूरतमंद लोगों को नए मकान बनाने के दस्तावेज केंद्र सरकार को भेजे गए थे। कई गरीब लोगों ने बैंक, अन्य जगह से ऋण लेकर भवन के निर्माण और कुछ कमरों का निर्माण कर रखा है, लेकिन उन्हें मकान स्वीकृत नहीं होने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


काजल ने कहा जिन लोगों के मकान रिजेक्ट हुए हैं उनका मामला वह प्रदेश और केंद्र सरकार से उठाएंगे। विधानसभा क्षेत्र की अब्दुल्लापुर पंचायत में 15, अन्सोली 7, भंगवार 11, वीरता 18, बोहड़कवालू 15, चकवन शमीरपुर 34, दौलतपुर 25, धमे़ड़ चार, गाहलियां में आठ, घुरकड़ी 12, हलेडकलां 2, जनियांकड़ 12, झिकली इच्छी 29, जोगीपुर 16, कछियारी 30, खोली 38, कोहाला 16. कुल्थी 33, मटौर 18, नंदेहड़ 24, नंदरूल 54, रानीताल 38, सलोल 17, समेला 10, शमीरपुर खास 18, सहौड़ा 14, तरखानकड़ 4, तरसुह 11, ठाकुरद्वारा 28, तियारा 19 और ज़मानाबाद पंचायत में 43 नए मकान स्वीकृत हुए हैं। काजल ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को मकान स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें