फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अग्निवीर भर्ती के पांचवें दिन बुलाए गए 619 युवा

Mon, 25 Aug 2025 06:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में रविवार को सेना की अग्निवीर भर्ती के पांचवें दिन सुबह से मौसम खराब होने पर भी युवाओं ने पूरे दम-खम के साथ शारीरिक परीक्षा में भाग लिया। पांचवें दिन जीडी भर्ती के फिजिकल टेस्ट में भाग लेने के लिए कांगड़ा और चंबा जिलों की विभिन्न तहसीलों से 619 युवाओं को बुलाया गया था। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर की ओर से करवाई जा रही यह भर्ती रैली 31 अगस्त तक चलेगी। जबकि अंतिम के दो दिन रिजर्व रखे गए हैं। रैली में फिजिकल टेस्ट के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इस बार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 80 से 100 युवाओं के बैच बनाकर दौड़ करवाई जा रही है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उनके मैदान में पहुंचने का समय भी सुबह 6:00 बजे निर्धारित किया है। जबकि सिंथेटिक ट्रैक में सुबह आठ बजे से 1600 मीटर दौड़ करवाई जाए रही है। अभ्यर्थियों को भर्ती में दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति या डोगरा प्रमाण पत्र, स्कूल या कॉलेज चरित्र प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, पूर्व सैनिक के बेटे का प्रमाण पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट, खेल की उपलब्धियों का प्रमाण पत्र, हल्फनामा, बैंक खाता नंबर, पैन कार्ड, पुलिस का चरित्र प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण और 20 पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें