फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांगड़े और पहाड़ी नाटी पर झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। राजकीय डिग्री कॉलेज रक्कड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। प्राचार्य रमन शर्मा की अध्यक्षता में हुए समरोह में उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दीप प्रज्वलित कर मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का आगाज किया। प्राचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
विज्ञापन

शिल्पा, दीक्षा, आरती की टीम ने समूह नृत्य, नीताक्षी, श्वेता, सुशांत, आशीष ने टीम ने भंगड़ा, किरण, रेखा, निशा, कुसुम, सुजाता के दल ने पहाड़ी नाटी पर प्रस्तुति दी। अंत में मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें कुसुमलता, दीपिका, अतुल, वरुण, संजीव, बिंदु, श्वेता, प्रिया, मनु देवी आदि शामिल हैं। इस मौके पर नादौन कॉलेज के प्राचार्य जितेंद्र कुमार, चिंतपूर्णी के एसके बंसल, बड़ोह के राजेश, ढलियारा की प्राचार्या मधु शर्मा, मझीण के सुशील बस्सी, ज्वालामुखी के एसके बनियाल, डॉ सतिंदर शर्मा, ओंकार चंद, मीना कुमारी, नमिता सेखरी, नविता सिपहिया, प्रो. ब्रजेश, सत्यकाम, रक्कड़ स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप भारद्वाज, प्रधान रत्नसिंह राठौर, पीटीए प्रधान सुभाष, उपेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें