फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंड मियानी में आग से जिंदा जले मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योड़ा में तीन घर राख, जिंदा जले दस मवेशी
विज्ञापन

गहने, 50 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान भी जला
अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के मंड मियानी पंचायत के त्योडा़ गांव में एक गुज्जर बस्ती में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग से तीन घरों में रखा राशन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा एक पशुपालक की दो भैंसें, दो गाय और दूसरे की एक गाय, बछड़ा व तीन बकरियां, तीसरे की एक गाय जिंदा जल गई। इसके अलावा गहने और तीनों घरों में लगभग 50 हजार रुपये की नकदी भी जल गई है। मवेशियों के लिए खरीदी खाद्य सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि त्योड़ा गांव की महिला लासो ने सबसे पहले आग की लपटों को देख शोर मचाया। जब तक लोग इकट्ठे होकर आग बुझाते तब तक पशुपालक मक्खन, काशिमदीन और उनके भाई के घर जलकर राख हो चुके थे। उधर, इंदौरा की विधायक रीता धीमान प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। उनके साथ एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन तहसीलदार, हल्का पटवारी, कानूनगो मौजूद रहे। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी, जबकि विधायक ने पीड़ित परिवारों को अपनी ओर से 11 हजार रुपये और खाद्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें