फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी-थानों के समीप पुलिस रौब, आगे बेखौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी-थानों के समीप पुलिस का रौब, आगे चालक बेखौफ
विज्ञापन

लाइव रिपोर्ट
जिला की सड़कों पर बिना हेलमेट और बेखौफ हो रही ट्रिपल राइडिंग
पुलिस थानों के एक-डेढ़ किलोमीटर तक ही हो रहा यातायात नियमों का पालन
विपिन चौधरी
धर्मशाला। जिला में पुलिस प्रशासन ने यातायात नियमों की पालना के लिए कड़े कदम उठाए हैं, लेकिन ये नियम पुलिस थानों और चौकियों के एक-डेढ़ किलोमीटर के दायरे तक ही सीमित होकर रह गए हैं। इसके बाद यातायात नियमों की सरेआम अवहेलना हो रही है। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर यातायात नियमों की स्थिति जानी। इस दौरान सबसे पहले टीम ने धर्मशाला-पालमपुर वाया दाड़ी सड़क मार्ग का रुख किया। इस सड़क मार्ग पर कैंची मोड़ के बाद कई ऐसे दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पहने हुए गुजरते देखे। वहीं, इस दौरान ट्रिपल राइडिंग भी वाहन चालकों ने बेखौफ होकर की। हालांकि शीला चौक के पास पुलिस की टीम ने एक नाका लगाया था, जो यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कस रही था। बावजूद इसके नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों को इस नाके की खबर थी, जिसके चलते बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालक पहले ही रुक गए। वहीं, ट्रिपल राइडिंग वाले चालक एक सवारी को नीचे उतारते हुए देखे गए। इसके बाद टीम ने धर्मशाला-कांगड़ा वाया सकोह सड़क मार्ग पर दस्तक दी। इस दौरान शिक्षा बोर्ड के कार्यालय, माता कुनाल पत्थरी रोड, महाविद्यालय सड़क मार्ग पर दोपहिया वाहन चालक जहां बिना हेलमेट पहन कर बाइक-स्कूटी चला रहे थे, वहीं उन्होंने ट्रिपल राइडिंग से भी परहेज नहीं किया।

नियमों की अवहेलना पर रोजाना कटते हैं चालान
सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वाले इन चालकों के कांगड़ा पुलिस रोजाना चालान काटती है। बावजूद इसके नियमों की अवहेलना करने वाले चालक बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कांगड़ा पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को सबक सिखा रही है। नियम तोड़ने वाले चालकों को जुर्माना किया जा रहा है। साथ ही इन्हें नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
- संतोष पटियाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें