फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

529 मतदाता करेंगे वार्ड पार्षद के भविष्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव आज, जो जीतेगा नप पर उसका कब्जा
विज्ञापन

उपचुनाव में भाजपा का कब्जा कायम रहेगा या कांग्रेस फहराएगी परचम
नगरोटा बगवां नप में भाजपा और कांग्रेस के पास तीन-तीन पार्षद
चुनाव अधिकारी ने पूरी कीं मतदान की औपचारिकताएं
अनिल भंडारी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के वार्ड सात का उपचुनाव 28 जून को होगा। 529 मतदाता उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। चुनावी मैदान में भाजपा समर्थित विनेश बस्सी नीटू और कांग्रेस समर्थित महिला उम्मीदवार चेतना कुमार मैदान में हैं।
अरुण कुमार कूका के भाजपा विधायक चुने जाने से पार्षद की कुर्सी खाली है। इस समय मौजूदा नप में भाजपा और कांग्रेस के 3-3 समर्थित पार्षद हैं। हालांकि भाजपा पहले से ही 4 पार्षदों के साथ नप में काबिज थी, लेकिन कूका के पार्षद पद से त्यागपत्र के बाद स्थिति बराबरी पर चल रही है। इस चुनाव का सबसे अधिक रोचक पहलू यही है कि किसी भी प्रत्याशी की जीत उसकी राजनीतिक पार्टी को नप में कब्जा दिलवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबकी नजरें उपचुनाव पर टिकी है। नगरवासी उत्सुकता से मतदान और चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव अधिकारी तहसीलदार मनोज कुमार ने उपचुनाव के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। उन्होंने मतदान केंद्र कन्या विद्यालय नगरोटा बगवां में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए वार्ड 7 में 529 मतदाता ईवीएम से मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 267 महिला और 262 पुरुष मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि मतदान सुवह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक करवाया जाएगा। इसके बाद ईवीएम मशीन को नप के टाउन हाल में लाकर वोटों की गितनी होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें