फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दराटी में अवैध शराब के कारोबार पर महिलाएं मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
दराटी में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ उतरीं महिलाएं
विज्ञापन

बारिश के बीच की जोरदार नारेबाजी
दुकानदारों को अवैध कारोबार बंद करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। दराटी पंचायत में अवैध शराब के कारोबार को लेकर महिलाएं मुखर हो गई हैं। महिलाओं ने दुकानों में जाकर उन दुकानदारों को चेताया जो अवैध शराब बेच रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि वे शराब बेचना बंद करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को महिलाओं ने एकजुट होकर बारिश के बीच अवैध शराब के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दुकानदारों को चेताया कि अगर उन्होंने शराब बेचना बंद नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही वे उनसे घरेलू सामान खरीदना भी बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि पंचायत में कई लोग अवैध शराब बेच रहे हैं। गांव के लोग आए दिन शराब पीकर घरों में झगड़ा कर रहे हैं। इससे घर का माहौल खराब हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी जड़ इलाके में अवैध शराब का कारोबार है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी मांग की कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। वे इसको लेकर उपायुक्त से भी शिकायत करेंगी। एकल अभियान की आचार्य नीलम कबीर, मंजू देवी, विमला देवी, गीता देवी, सावित्री देवी, अछरो देवी, सुषमा देवी, विमला देवी, कांता देवी, नीमा देवी, हेमा देवी, नीना देवी, कमलेश देवी, श्रेष्ठा शर्मा, अबिंका देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी, अनीता भंडारी, संतोष कुमारी, कमलेश कुमारी, रंजना देवी, सिमरो देवी, स्वर्णी देवी ने कहा कि दराटी में अवैध शराब का अवैध कारोबार जोरों से चल रहा है। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि अवैध शराब बेचने वाले लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी अवैध शराब बेचने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें