फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिदबड़ में कुश्ती मैदान का दस लाख से होगा विस्तार: कूका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां का तीन दिवसीय एतिहासिक जिला स्तरीय लिदबड़ मेले का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह में नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विधायक ने कुश्ती स्टेडियम के विस्तारीकरण के लिए प्रथम चरण में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं मेले में एक की बजाए दो सांस्कृतिक संध्याएं, खेलकूद प्रतियोगिताएं और मेले के समापन का नगर में सीधा प्रसारण करने की भी घोषणा की। सरूट सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवाई गई है।
विज्ञापन

इससे पूर्व एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य की अगुवाई में नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। मुख्यातिथि ने मां नारदा शारदा मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कुश्तियों का आनंद लिया। कुश्ती में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू और स्थानीय पहलवानों ने दमखम दिखाया। स्थानीय कछियारी निवासी पहलवान बलबीर ने पहलवानों को चित्त किया। बड़ी माली के विजेता और उपविजेता पहलवानों को दोहा कतर के व्यवसायी एवं स्थानीय निवासी लोकेश वालिया ने अपने स्वर्गीय पिता बिशन दास वालिया की याद में 31 हजार रुपये की इनामी राशि भेंट की। पहलवानी में नाम कमाने वाले स्थानीय रौंखर निवासी पहलवान पुरुषोत्तम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया, उपाध्यक्ष बलराम पुरी, ईओ चमन कपूर, पार्षद सपना कटोच, तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार संसार चंद, आरएम राजकुमार पाठक, ब्रह्मानंद, रवि डोगरा, रोशन लाल वालिया, संजीव पाल, संदीप गुप्ता, विकास विक्की, विनय बाबर, सुनील धीमान, घनश्याम वर्मा, दीपक ठाकुर, गगन गुप्ता और भूपिंद्र जंवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें