अमर उजाला ब्यूरो।
कांगड़ा।
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के वार्षिक खेलकूद दिवस में वीनस हाउस विजेता रहा। वीनस ने 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 5 ब्राउंज जीते। सैटर्न हाउस ने 6 गोल्ड, 3 सिल्वर व 7 ब्राउंज, जूपिटर हाउस ने 6 गोल्ड, 3 सिल्वर व 5 ब्राउंज और मर्करी हाउस ने 2 गोल्ड, 5 सिल्वर व 3 ब्राउंज मेडल जीते।
तीसरी के अर्पण, दसवीं की महिमा व दिपांशु ने दो गोल्ड मेडल जीते। कांगड़ा के न्यायाधीश धीरू ठाकुर ने प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने जमा एक के बच्चों को विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक भी किया। सब जूनियर लड़कों की 200 मीटर दौड़ में वीनस के अर्पण ने गोल्ड, जुपिटर के अमित ने सिल्वर व मर्करी के अमित ने ब्राउंज मेडल जीता। लड़कियों के 200 मीटर वर्ग में जुपिटर की शीतल, सैटर्न की शायना व मर्करी की रुहानी विजयी रहीं। लड़कियों की 100 मीटर स्प्रिंट दौड़ में कशिश प्रथम, अक्षरा द्वितीय व तनिष्का तृतीय रही। लड़कों के वर्ग में सैटर्न के सक्षम, मर्करी के अंश व वीनस के अंकुश ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर व ब्राउंज मेडल जीते।
लड़कियों की बाधा दौड़ में सैटर्न की अंशिता, वीनस की सोनाली व अक्षरा विजयी रहीं। लड़कों के वर्ग में वीनस के अर्पण, मर्करी के अर्श व जुपिटर के अक्षित ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में लड़कों की 30 मीटर बाधा दौड़ में वीनस के अर्पित, मर्करी के मितुल व सैटर्न के वंश राणा विजेता रहे। लड़कियों में जुपिटर की श्रुति, वीनस की कांची व सैटर्न की अवंतिका ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में सैटर्न की आवंतिका, वीनस की राधिका व सैटर्न की तनिष्का विजेता रही। लड़कों में जुपिटर के विपुल, सैटर्न के रिशव और शशांक ने मेडल जीते। 200 मीटर में जुपिटर की सिया प्रथम, मर्करी की सोनाली द्वितीय व वीनस की वाणी तृतीय रहीं। लड़कों में मर्करी के दिव्यांश और अदित्य सिंधी और जुपिटर के विपुल विजयी रहे। इंटर मीडियट वर्ग 200 मीटर में सैटर्न के दिपांशु, जुपिटर के आयुष और मर्करी के अभिषेक व अर्षिता, वीनस की वेनिका और सेटर्न की सिमरन ने बाजी मारी। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सैटर्न के दिपांशु ने स्वर्ण व आदित्य ने रजत तथा मर्करी के आर्यन ने कांस्य पदक जीते।
लड़कियों में वीनस की महिमा, सैटर्न की निकिता व वीनस की शगुन विजयी रहीं। स्लो साइकिलिंग में अर्शविंद्र, यश व अंशज और थ्री लेग रेस में वीनस की महिमा, शगुन ने गोल्ड, सैटर्न की अशिमा, मनप्रीत ने सिल्वर व जुपिटर की सिमरन, शगुन ने ब्राउंज मेडल जीते।