अमर उजाला ब्यूरो।
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।
नगरोटा बगवां में श्री सत्य साई बाबा का 92वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सत्य साई सेवा समिति नगरोटा बगवां 17 से 24 नवम्बर तक रोजाना कार्यक्रम आयोजित करेगी। समिति सदस्य हरीश आनंद ने बताया कि 17 नवंबर को कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रात: 5 बजे अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा। इसके बाद सुप्रभातम और शाम 4 बजे से 5 बजे तक सत्य साई आनंदम मन्दिर में भजन एवं बाल विकास कार्यक्रम आयोजित होगा।
18 नवंबर को सुबह गोविन्द शर्मा के निवास स्थान पर सुप्रभातम, दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक अभिषेक श्री शिरडी साई और 4 से 5 बजे तक मन्दिर में भजन, 19 को सुबह अमित बस्सी के निवास पर सुप्रभातम और शाम 4 से 5 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र में रविन्द्र मल्होत्रा के निवास पर भजन और महिला दिवस, 20 को हरीश आनंद के निवास पर सुप्रभातम जबकि शाम 4 से 5 बजे तक धौलाधार कॉलोनी में ममता धवन के निवास पर भजन और युवा कार्यक्रम, 21 को सुबह सुभाष मेहरा के निवास पर सुप्रभातम व शाम मुनीश सभ्रवाल के निवास पर भजन, 22 को सुबह आनंद स्वरूप बस्सी के निवास पर सुप्रभातम और दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक सुभाष पार्क से गांधी मैदान तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 23 को सुबह साढ़े 5 से साढ़े 6 बजे तक साई मन्दिर में मोमबत्ती से सुप्रभातम तथा दोपहर ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक साई मन्दिर में अभिवादन और प्रसाद वितरण किया जाएग। 24 नवंबर को सिविल अस्पताल में शाम 4 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।