फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील व पुलविता ने जीती मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा )। नोबेल कम्युनिटी फाउंडेशन रे-बडुखर ने जनता को मताधिकार और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूक करने पर रविवार को सुबह 7 बजे मैराथन दौड़ का आयोजन किया। रविवार सुबह जवाली के एसडीएम विनय मोदी ने हरनोटा फाटक से झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत की, जो कि एसडीएम कार्यालय तक गई।
विज्ञापन

दौड़ में महिला वर्ग में पुलविता और पुरुष वर्ग में सुनील प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा महिला वर्ग में संगीता द्वितीय और स्यान तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में अक्षय राणा द्वितीय और दिनेश कुमार तृतीय रहे। फाउंडेशन ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे प्रतिभागियों को 3100, 2100 और 1100 रुपये देकर सम्मानित किया। मैराथन दौड़ में 75 वर्षीय सालीग्राम ने बिना रुके 10 किलोमीटर की दौड़ को पूरा किया। वे दौड़ के मुख्य आकर्षण रहे । इस मौके पर फाउंडेशन के प्रधान मंगल ठाकुर, आयोजन सदस्य केतन जरियाल, सेठी ठाकुर, पार्षद जगपाल सिंह, सोनू जरियाल, आशीष जरियाल, एडवोकेट अमित चौधरी, रजत जरियाल, साहिल कुटलेहड़िया, अमित जरियाल, रोकी ठाकुर, अंशु और राकेश शर्मा आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें